अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल।
विकासखंड बैतूल में हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी शासकीय, अशासकीय योग प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को शासकीय स्तर पर योग का सिविल लाइन जनसंपर्क ऑफिस के सामने प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में लगभग 53 हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के एक शिक्षक और एक शिक्षिका को प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला प्रशिक्षक नर्मदा प्रसाद मिश्रा एवं रणजीत सिंह धुर्वे विकासखंड योग प्रभारी आदि योग प्रशिक्षकों ने शासन द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण योग प्रशिक्षण दिया। प्रत्येक स्कूलों में एक-एक शिक्षक को योग क्लब प्रभारी बनाया गया है जो छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन योग विषय से परिचित कराते हैं। 21 जून होने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक विद्यालय स्तर पर भी मनाया जाना है उसी के तैयारियों को लेकर योग प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन। गीत, संगीत, वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। समापन सत्र पर अंकुरित आहार वितरण किया गया। बैतूल विकासखंड के समस्त विद्यालय से शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।