लोकेशन – जनपद अमरौहा के थाना रजबपुर क्षेत्र का मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरौहा के थाना रजबपुर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव काफूरपुर निवासी नकुल सिह अपनी पत्नी की यातनाओं से दुखी होकर पति ने दी आत्महत्या की चेतावनी कहा कि प्रशशन ने मेरे साथ न्याय नहीं किया तो मैं आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा वीडियो बनाकर सोसल मीडिया कर वायरल किया है आपको बता दें कि थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव काफुरपुर निवासी नकुल सिंह ने बताया है कि उसकी शादी 2020 में जनपद संभल निवासी रुचि चाहल के साथ हुई थी। शादी के करीब एक डेढ़ साल बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद मेरी पत्नी ने मुझे और मेरे परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मुझे छोड़कर चली गई और अपने पीहर जाकर माता-पिता के कहने पर मुझ पर कई तरीके के झूठे मुकदमे लगा दिए। जिनको लड़ते हुए आज मुझे करीब 4-5 साल हो गए हैं इन चार-पांच सालों में मैं मुकदमे बाजी में करीब 7 लाख रुपए खर्च कर चुका हूं और अपनी पत्नी को उसके पिहर में रहने के बावजूद भी कोर्ट के आदेश पर खर्चा भी दे रहा हूं बावजूद इसके वह आए दिन कोर्ट के जरिए मुझसे खर्चे की मांग करती है। पीड़ित नकुल का कहना है कि इसी बीच में मैंने अपनी पत्नी से कई बार कोर्ट के जरिए घर आने की बात भी रखी है कोर्ट ने उसको घर आने के आदेश भी दिए लेकिन उसने कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन कर दिया और घर नहीं आई। मेरी पत्नी से मुझे एक बेटी भी है जो मेरे पास रहती है मैं पेसे से एक मजदूर आदमी हूं। अपनी बेटी के होते में अपनी पत्नी को उसके घर बैठे खर्चा देने में असमर्थ हूं और मानसिक रूप से पूरी तरह परेशान हूं और किसी भी निर्णय को लेने में असमर्थ हूं मैं प्रशासन से अपने और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करता हूं यदि मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करने के लिए बाध्य हो जाऊंगा
ब्यूरो चीफ ऊदल सिंह जनपद अमरौहा