बुलंदशहर में नरौरा पुलिस ने एक बंद मकान में हुई चोरी की घटना का 10 दिन के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। चौढेरा किला निवासी राजकरण सिंह ने अपने बंद मकान में चोरी होने की शिकायत
दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर 6 तारीख को मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सफेद धातु के बच्चों के चार खडुए, एक जोड़ी पाजेब, एक पीली सोने की अंगूठी, रघुवीर पत्नी भूप सिंह का एक निर्वाचन कार्ड, एक जोड़ी तोड़िया पायल, सफेद धातु के दो जोड़ी बिछुए, एक लोहे का सब्बल और 1710 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सोनू
कुमार (पुत्र यादराम उर्फ यादू, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी चौढेरा, थाना नरौरा), विजय उर्फ कालिया (पुत्र छत्रपाल, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी धसौली, थाना सहसवान, बदायूं, वर्तमान पता चौढेरा, थाना नरौरा) और दीपक (पुत्र रंजीत सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी चौढेरा, थाना नरौरा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को लोहे के सब्बल के साथ गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में नरौरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार, उप निरीक्षक सोनू शर्मा, उप निरीक्षक अखिलेश निखिल कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल अव्श्रनी कुमार और आरक्षी कृष्ण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
संवाददाता अतुल कुमार