किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
सरगुजा में नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित सरना मैदान में रात्रि गश्त के दौरान आबकारी टीम ने संदिग्ध अवस्था में स्कूटी सवार वाहिद अंसारी को रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग से 100 रेक्सोजेसिक और 100 एविल इंजेक्शन बरामद हुए।
आबकारी विभाग के अनुसार, जब्त किए गए इंजेक्शनों की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं
आबकारी विभाग ने कहा है कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।