किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बिलासपुर।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारत सरकार और राज्य स्तर से जारी नए निर्देशों के अनुसार अब मनरेगा के तहत ग्रामीणों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी।
इस बदलाव को प्रभावी ढंग से लागू करने और योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर जिला पंचायत सभागार में दो दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को नई व्यवस्था, कार्यप्रणाली और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराना, उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और पलायन की समस्या को कम करना है। प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन, पारदर्शिता, समयबद्ध भुगतान और योजनाओं की प्रभावी निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्रामीणों को अतिरिक्त 25 दिनों का रोजगार मिलने से उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।