Shivpuri Breaking: सिलेंडर में आग लगने से परिवार झुलसा, 4 वर्षीय बालिका ने गंवाई जान
पिछोर/खनियाधाना विकासखंड के ग्राम गूडर में आज सुबह सिलेंडर में आग लगने की दुखद घटना की सूचना प्राप्त होते ही पिछोर विधायक श्री प्रीतम लोधी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री Arpit Verma IAS तथा पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री वर्मा ने घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने हेतु तत्काल मेडिकल कॉलेज शिवपुरी भेजने के निर्देश दिए तथा स्वयं भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
घटना में कुल 5 लोग प्रभावित हुए, जिनमें एक 4 वर्षीय बालिका की दुःखद मृत्यु हो गई। शेष 4 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें बेहतर उपचार हेतु ग्वालियर रेफर किया गया। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार एवं आवश्यक सहायता की सतत निगरानी की जा रही है।