*पन्ना: जुगल किशोर मंदिर निर्माण पर कांग्रेस का BJP पर हमला, पत्रकार वार्ता में बोलीं नेता- ‘भैया, आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’*
*पन्ना, 18 जून 2026*
पन्ना के ऐतिहासिक जुगल किशोर मंदिर में चल रहे “जुगल किशोर लोक” निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस ने आज पत्रकार वार्ता कर भाजपा और नगर पालिका पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर में व्याप्त भ्रष्टाचार और बुंदेलखंड की कलाकृति को मिटाने का काम किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने कहा:
_”आज महाराज की जयंती है, उनको नमन करती हूँ। जुगल किशोर मंदिर पूर्वजों के द्वारा बनाया गया था और बुंदेलखंड की पूरी आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है।_
_मंदिर में जिस तरह से व्याप्त भ्रष्टाचार चल रहा है और बुंदेलखंड की कलाकृति को नगर पालिका के द्वारा मिटाने का काम चल रहा है, भैया हम उसका विरोध करते हैं। अभी कुछ समय पहले ही वहाँ मार्बल का काम पहले दिन हुआ था लेकिन फिर उसको तोड़कर पुनः…”_
*पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के 3 आरोप:*
1. *आस्था से खिलवाड़*: मंदिर के अंदर स्टील बैरिकेड लगाने से परिक्रमा और प्रसाद चढ़ाने की सदियों पुरानी परंपरा टूटी। कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित पहले कह चुके हैं कि “आस्था पर बैरिकेड बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे”। जन्माष्टमी पर भीड़ में महिलाएं चोटिल हुईं थीं।
2. *बिना योजना तोड़फोड़*: “जुगल किशोर लोक” के नाम पर रामलीला मंच, धर्मशाला तोड़े गए। 13 मीटर चौड़ी सड़क के लिए 47 अतिक्रमण चिह्नित कर सैकड़ों मकान-दुकान हटाने के नोटिस दिए गए। कांग्रेस का आरोप है कि मंदिर के प्रथम महंत की समाधि वाली जगह पर पार्किंग बनाई जा रही है।
3. *BJP नेता की अवैध कमाई*: कांग्रेस ने कहा कि मंदिर के पास BJP नेता के मैरिज गार्डन “लवकुश वाटिका” में बिना अनुमति अवैध पार्किंग चल रही है। हर महीने लाखों की वसूली हो रही, पर मंदिर समिति को एक रुपया नहीं मिलता। SDM ने भी माना कि उन्होंने वाहन स्टैंड की अनुमति नहीं दी।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर बुंदेलखंड की धरोहर से छेड़
_