झांसी में CM योगी का दौरा सफल, झांसी पुलिस ने मीडिया संस्थानों को कहा धन्यवाद
झांसी।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के झांसी आगमन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को परिवार सहित उनसे भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने जनपद झांसी की कानून व्यवस्था, सुशासन एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।
मुख्यमंत्री जी के झांसी दौरे के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संचालन में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त मीडिया संस्थानों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, प्रतिनिधियों तथा समाचार चैनलों का झांसी पुलिस ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।
झांसी पुलिस ने कहा कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग एवं समन्वय से कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी रूप से जनसामान्य तक पहुंची तथा कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान मिला। इस अमूल्य सहयोग के लिए सभी मीडिया कर्मियों का हार्दिक धन्यवाद।
रिपोर्ट : शक्ति सिंह, झांसी