हरदोई
प्रसिद्ध जिदंपीर बाबा स्थल पर सोमवार से सात दिवसीय भव्य ‘विष्णु महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन’ का विधि-विधान से शुभारंभ हो गया है।
अनुष्ठान से पहले सुप्रसिद्ध नैमिष धाम की गोमती नदी से पवित्र जल भरकर सैकड़ों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
नैमिषधाम के यज्ञाचार्य पं० सुखदेव पाण्डेय के सानिध्य में यह धार्मिक कार्यक्रम 28 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन यज्ञ, संतों के प्रवचन और मनमोहक वृंदावनी झांकियां सजाई जाएंगी।
28 जून को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद, 29 जून सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
हरदोई, संवाददाता
प्रवीण कुमार