सहारनपुर- बेहट में
बेहट ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मार्ग स्थित जनता इंटर कॉलेज के सभागार में ग्रामीण पत्रकार दिवस अवार्ड एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उमर अली खान एवं पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा थे, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने तथा पत्रकारों को संगठित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया – भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, चेयरमैन सोनेंद्र राणा, पूर्व चेयरमैन दिलशाद पंवार, सैय्यद हुसैन एवं संगठन के प्रशासनिक महामंत्री नवाजिश खान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता की निष्पक्षता और संगठन की मजबूती पर बल दिया – जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ता रहेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा – कार्यक्रम मे प्रशासनिक महामंत्री नवाज़िश खानने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा – कार्यक्रम में अतिथियों एवं पत्रकारों को फूलमालाएं पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया – कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा तथा संचालन तहसील अध्यक्ष एस.एम. हुसैन जैदी ने किया – इस अवसर पर जिला सचिव सतीश आजाद, सुनील जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनीस सिद्दीकी, एडवोकेट नासिर हुसैन जैदी, उधम सिंह, नरेंद्र कांबोज, अवनीश कांबोज, फुरकान मलिक, डॉ. सुंदरलाल, अब्दुल बारी राइन, अफजल अली, कुलदीप सिंह, नीटू सैनी, अमजद हुसैन, आसिफ खान, सोमपाल कश्यप, नितिन सैनी, डॉ. संदीप जरावरे, गुड्डू पीरजादा, मारूफ मिर्जा, उस्मान अली, नीलम सैनी, अशफाक अंबर, सुनील गर्ग, अमरीश गुप्ता, नौशाद अली, फरमान अली, मो. जुल्फान, संजय बिरला, नवाब मलिक, वाजिद चौधरी, अकरम मलिक, मुमताज अहमद, डॉ. मर्गूबुल हक, मेहरबान अली, प्रवेश कश्यप, मनोज कांबोज, सैयद मोहम्मद दानिश, तबरेज आलम अमीरी, दीपक सैनी, रजनीकांत रमेश सैनी सहारनपुर मनोज सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़