चित्रकूट अनुभाग के बरौंधा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना महुआ डांडी बैरियर के आगे सुबह करीब 11.45 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जानकारी के मुताबिक बाइक पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जिनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे, सभी लोग पहाड़ीखेड़ा से कालिंजर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इस भीषण हादसे में कार्तिक पाल (5), पुत्र श्रीकेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में आशाराम पाल (25), पुत्र रामाधार पाल, बिल्लों पाल (28), पत्नी श्रीकेश पाल, सतीश पाल (8) और शिवम पाल (6) गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए डायल 112 को सूचना दी और सभी घायलों को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी घायल पहाड़ीखेड़ा बस स्टैंड के पास के निवासी बताए गए हैं, पुलिस ने चित्रकूट अनुभाग के अंतर्गत आने वाले इस मामले में जांच शुरू कर दी है और हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट : – आलोक गर्ग
सेंटर :- चित्रकूट