*त्वरित विश्लेषण*
*दोगली महाकाल मंदिर समिति के नियम VIP के लिए अलग, आम जनता के लिए अलग*
उज्जैन -:✍️खरी खरी पंडित विजय शर्मा क़ी कलम से -:महाकाल मंदिर मे गर्भ ग्रह से दर्शन का एक और मामला कल सामने आया कुछ लोगो ने फोटो निकाले और सोश्यल मिडिया पर डाले विपक्ष ने मामले को पकड़ा और पूरा गुस्सा मंदिर समिति पर फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से निकाला, फिर हमेशा की तरह मंदिर समिति चोक्कन्नी हुई और प्रशासक ने बताया की गर्भ ग्रह मे दर्शन कर रहे दिल्ली निवासी डिजिटल क्रिएटर अक्षय आनद तो कुछ हाईकोर्ट के न्यायधीशो के साथ आए थे जो नियम पूर्वक बिलकुल सहि है बस सही नहीं है आम जनता का मंदिर परिसर मे फोटो खींचना, बेरीकेटीँग तोड़ कर आगे वाली लाइन मे घुसना, बाबा के सामने अपनी जीवन साथी को अंगूठी पहनना, अगर कोई आम आदमी ऐसा करता दिखाई दे तो जरूर बताना मंदिर समिति उस पर तुरंत एक्शन लेगी, गार्डो से पिटवा देगी, और थाने मे एफआई आर भी करवा देगी, बस आम आदमी होना चाहिए उसका ऐसा हश्र करेंगे जैसे वो कोई बड़ा अपराधी हो, हाँ कोई रसूखदार घंटो बाबा के गर्भ ग्रह के सामने बैठा रहे हम कुछ नहीं कहेंगे, कोई रसूखदार चांदी गेट पर दानदन फोटो खींचे हम कुछ नहीं कहेंगे यहाँ तक की कोई गर्भ ग्रह मे भी चले जाए कुछ नहीं कहेंगे वो तो नियम मे है ना नियम के विरुद्ध है तो आम आदमी उसमे भी अगर उज्जैन का है तो अपराधी है, अपराध है बाबा के दर्शन करने का
पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक व्यक्ति बेरीकेट तोड़ कर आगे लाइन मे चला गया गार्डो ने तुरंत उसे पकड़ कर पिट दिया मंदिर समिति ने सफाई देते हुए कहा की वो लाइन तोड़ कर व्यवस्था भंग कर राहा था पर यह कहते हुए उन्हें जरा भी शर्म नहीं आई की वो गार्ड द्वारा व्यक्ति को पीटे जाने का समर्थन कर रहे है गार्डो को किसने अधिकार दिया की वो श्रद्धांलुओं को पिटे, एक और मामला सामने आया ज़ब सोमवती अमावस्या पर एक वृद्ध महिला घायल हो जाती है लोगो ने वीडियो शेयर कर महाकाल मंदिर की व्यवस्था पर सवाल खड़े किये मंदिर समिति ने गुंडे स्टाइल मे इस वीडियो का खंडन किया और कहा की ये वीडियो मंदिर प्रांगण का नहीं है हरसिद्धि चौराहे का है और जिसने भी वीडियो डाला है तुरंत डिलीट करें वरना कार्यवाही होंगी लोगो ने डिलीट भी किया कुछ पत्रकार भी उसमे शामिल है पर किसे ने ये नहीं पूछा की क्या हरसिद्धि चौराहे तक जहाँ आपने गेट लगा कर कब्जा किया है वहां तक की व्यवस्था भी तो आप की ही है
इस गुंडी समिति की एक और करतूत ज़ब एक वीडियो सामने आया ज़ब दिल्ली निवासी दो लोग बाबा के सामने एक दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आए समिति ने उन पर एफ आई आर तक दर्ज करवा दि क्यों क्या बाबा के सामने सगाई करना गुनाह है,किसी की कहने की हिम्मत नहीं रही
क्यों?
क्योंकि यह समिति नहीं स्वयं भू सरकार है इसके विरुद्ध कुछ बोलोगे तो ये एफआई आर करवागी सवाल ये है की ये टुच्ची सी समिति जिसका काम मंदिर की देख रेख और व्यवस्था करना है ये लोगो पर एफआई आर करवाती फिर रही है लोगो को अपराधी बनाती फिर रही है ये टुच्ची सी समिति जिसमे सरकारी गुंडे भी शामिल है लोगो को आतंकवादी तक बता रही है पर खास बात ये है की उज्जैन की जनता मोन है कोई ये नहीं कह सकता की भस्मारती व्यवस्था ज़ब से आपने ऑनलाइन की है तब से अभी तक कितने लोगो ने तत्काल बुकिंग कराई है कैसे पूछे डर जो लगता है सच्चाई सब को पता है की जो तत्काल बुकिंग इन्होने शुरु की वो हो ही नहीं रही है केवल 2 सेकंड मे साइड फूल फिर जो इतने लोग भस्मारती कर रहे है वो कहाँ से आते है कही कोई ये मुद्दा ना उठा दे प्रशासक महोदय पहुंच गए चेकिंग अभियान पर देर रात कुछ लोगो को पकड़ा और कहा की ये भस्मारती बेच रहे है पर ये नहीं बताया की कमीशन किसको दे रहे है पर मजाल की उज्जैन का कोई मर्द जो इस गुंडी समिति से दो दो हाथ करें
शहर मे कोई बुद्धि जीवी नहीं जो इस टुच्ची समिति के खिलाफ जन हित याचिका लगाए
जरूरत है इस समिति की गुंडा गर्दी ख़त्म करने की मुख्यमंत्री जी से भी निवेदन है की महाकाल मंदिर की व्यवस्था आप स्वयं अपने हाथ मे लें बाबा महाकाल ने ये अवसर आपको मुख्यमंत्री बना कर प्रदान किया है
आपके उज्जैन का नागरिक होने के नाते इस भृष्ट हो चुकी समिति को तुरंत भंग करें
और आम जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा कोई भगवान के दर्शन करने को अपराध नहीं बता सकता आप उनके तरीके को गलत बता कर समझाइस दे सकते हो उन लोगो पर एफ आई करना न्याय संगत नहीं है हर बार अपने आप को पाक साफ बताना सहि नहीं है,
भस्मारती भ्र्ष्टाचार अगर समिति मिटाना चाहती है तो तुरंत भस्मारती की दर्शन व्यवस्था बंद कर चलित निशुल्क भस्मारती शुरु करें भ्र्ष्टाचार खत्म होगा
समिति खुद भ्र्ष्टाचार के घेरे मे है इस समिति ने खुद अपने कमाई के रास्ते खोले है बात खरी है पर सही है
प्रदेश का एक बहुत बड़ा भ्र्ष्टाचार महाकाल मंदिर मे हो राहा है