दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह) लखनऊ में कोचिंग सेंटर में घटी घटना एवं सूबे के मुखिया के सख्ती के बाद प्रशासन एक्शन में हैं। बुधवार को दुद्धी कस्बे में एसडीएम निखिल यादव एवं फायर टीम के सब इंस्पेक्टर करन सिंह यादव, दुद्धी इंस्पेक्टर डीके सिंह ने संयुक्त रूप से कई कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर छापेमारी की।छापेमारी के क्रम में टीम सबसे पहले जाया लाइब्रेरी पहुंची जहाँ कई छात्र /छात्राएं पढ़ते हुए मिले लेकिन वहाँ निकास और हवादर खिड़की आदि की व्यवस्था नही होने के कारण कड़ी फटकार लगाते हुए सेंटर सील कर दी गई। इसके बाद टीम सत्येश कोचिंग सेंटर पहुंची जहाँ सिर्फ कोचिंग संचालक ही मौके पर मौजूद मिले जिसे कड़ी चेतावनी दी गई कि ज़ब पूर्ण रूप से संबंधित कागजात न मिल तब तक कोचिंग सेंटर बंद रखें वर्ना कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद टीम डीसीडीएफ स्थित सक्सेज लाइब्रेरी पहुंची जहाँ कई छात्र पढ़ते हुए मिले वहाँ फायर एनओसी, भवन आवासीय पर पास मिला जिसे देखते हुए एसडीएम ने उक्त लाइब्रेरी को सील कर दिया।
एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि दुद्धी क्षेत्र में संचालित हो रहे कोचिंग एवं लाइब्रेरी संस्थान का निरीक्षण किया गया। इस तरह के कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थान जो मानक के विपरीत चल रहे थे उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो डिजिटल लाइब्रेरी जाया डिजिटल एवं डीसीएफ स्थित सक्सेस लाइब्रेरी को सील किया गया है,जो मानक के विपरीत पाए गए इसके अलावा और अन्य कोचिंग संस्थानों को चेतावनी दी गई है मानक के अनुरूप न पाए जाने की दशा में उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।