बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद राम प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले तथा उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य स्थानीय समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सभी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।
इंद्रजीत त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ