बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह
मोतिहारी के रेड क्रॉस सभागार में अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तुरकौलिया प्रखंड सहित जिलेभर के सैकड़ों चिकित्सकों ने भाग लिया। समारोह में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. हिना चंद्र और डॉ. स्वस्ती सिंह समेत कई प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान द्वारा सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। पटना से आई संस्थान की बहन नीलम ने कहा कि डॉक्टर मानव जीवन के सच्चे रक्षक हैं और उन्हें धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि रोगियों को नया जीवन देने में चिकित्सकों की भूमिका अतुलनीय है। कार्यक्रम में डॉक्टरों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को सराहा गया तथा समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।