पीलीभीत उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर श्री आशुतोष निरंजन जी के कुशल दिशा-निर्देशन में प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत पीलीभीत जिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल (एन्फोर्समेंट टीम)चीफ श्री प्रणव झा के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्कूली वाहनों के खिलाफ एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से नियम ताक पर रखकर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों व स्कूलों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग की गई। इस दौरान टीम ने बच्चों को ले जा रही दो मारुति ईको गाड़ियों को रोका। जांच करने पर पाया गया कि दोनों ही गाड़ियां स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रही थीं। सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाए जाने पर विभाग ने दोनों गाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया और उन्हें तुरंत सीज कर जहानाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों से भी बेहद जरूरी अपील की है। अधिकारियों ने कहा:अपने बच्चों को किसी भी स्कूली वाहन (वैन, ऑटो, बस) में बिठाने से पहले उसकी फिटनेस, ड्राइवर का लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की अच्छी तरह से जांच कर लें।यदि कोई वाहन क्षमता से अधिक बच्चे बिठा रहा है या जर्जर हालत में है, तो तुरंत इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग से करें।आपकी थोड़ी सी सतर्कता बच्चों को बड़े हादसे से बचा सकती है, इसलिए पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही बच्चों को सफर की इजाजत दें।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली डिवीज़न