सहारनपुर कैराना सांसद इकरा हसन ने मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार को लेकर सांसद चौधरी इकरा हसन ने शनिवार को दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार की करीब सवा घंटे चली बातचीत में अखिलेश ने पीड़ित परिवार का पक्ष सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया इस दौरान उन्होंने परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी सौंपी साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा हर पीड़ित परिवार के साथ समाजवादी पार्टी सदैव खड़ी रहेगी मेरठ की बेटी’ के साथ हुए महा-अत्याचार व हत्या के बाद जिस तरह नामज़द आरोपियों पर कमज़ोर धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया गया है और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराओं में मुक़दमा लगाया गया है, वो नाइंसाफ़ी की पराकाष्ठा है। भाजपा सरकार में पीडीए अब और अत्याचार नहीं सहेगा सांसद चौधरी इकरा हसन ने कहा मां , बहन और बेटियों की आवाज को किसी भी सूरत में दबने नहीं दिया जाएगा हर मुद्दे पर महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी और उसके सभी नेता और कार्यकर्ता मजबूती से डटे रहेंगे इकरा हसन ने कहा जब से पीड़ित परिवार के साथ घटना हुई थी तब से वह उनके संपर्क में थी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पूर्ण रूप से हर जानकारी से अवगत करा रही थी आज परिवार को अखिलेश यादव से मिलवाने के बाद परिवार को इंसाफ की उम्मीद जाग गई है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़