सांसद के प्रयासों से जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय भाेपाल ने दी प्रशासकीय स्वीकृति
जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूलाें के भवनाें का हाेगा निर्माण
सांसद ने स्कूल भवनाें के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं जनजातीय विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह को लिखा था पत्र
मोहम्मद अल्ताफ छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान की जाने के लिए लगातार प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से जिले में 80 कराेड़ की लागत के 21 शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं शासकीय हाईस्कूल भवनाें के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। सांसद श्री साहू के प्रयासों से अब जनजातीय कार्य विभाग द्वारा चिन्हित किए गए स्थानाें में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय हाई स्कूलाें के भवनाें का निर्माण जल्द ही हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के प्रवास के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासी द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू के समक्ष उनके क्षेत्रों में जनजातीय विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय स्कूल भवनाें के निर्माण की मांग की गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने स्कूल भवनाें के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जनजातीय विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह को पत्र लिखते हुए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश ने 80 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। 80 करोड़ की राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया गया है।
इन स्कूल भवनाें के निर्माण के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाका वि. ख. हर्रई 599.97 लाख,शासकीय हाईस्कूल साजकुही विकासखण्ड तामिया में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल जमुनिया वि.ख. तामिया में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल खिरेटी वि.ख. तामिया में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल सिंधोली वि.ख. तामिया में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल माहुलझिर वि.ख. तामिया में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल मढ़ई वि.ख. हर्रई में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल अतरिया वि.ख. हर्रई में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल कटकुही वि.ख. जुन्नारदेव में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल जंबाकिराडी वि.ख. जुन्नारदेव में 396.26 लाख, शासकीय हाईस्कूल सांगाखेड़ा वि.ख. जुन्नारदेव में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल भिमालगोंदी वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल थोटामाल वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल लोहांगी वि.ख. बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल टेकाढाना वि.ख.जुन्नारदेव में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल बड़ोसा वि.ख.बिछुआ 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल खमरियामाल वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल बगदरी वि.ख.जुन्नारदेव में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल छाताकलां वि.ख.हर्रई में 396.26 लाख , शासकीय हाईस्कूल देवरी वि.ख.बिछुआ में 396.26 लाख ,शासकीय हाईस्कूल घोराड वि.ख. बिछुआ में 396.26 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।