दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी ने शैक्षणिक सत्र 2026,27 के लिए एमए (हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र) तथा एमएससी (वनस्पति विज्ञान) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कॉलेज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं को आवेदन फॉर्म दिनांक 16 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक भरना अनिवार्य होगा।
प्राचार्य प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद किसी भी तरह के आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे, अतः छात्र-छात्राएं समय से आवेदन कर लें। आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए कॉलेज कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।