उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ संबद्ध राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद की जनपद शाखा सहारनपुर द्वारा बलियाखेड़ी ब्लॉक मे कार्यक्रम पुरानी पेंशन बहाली एवं सफाई कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रामपुर मनिहारान के माननीय विधायक देवेंद्र नेम एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एडीओ पंचायत कंवरपाल सैनी एवं संचालन तरुण भोला व करम सिंह द्वारा किया गया जिसमें राजकुमार चौधरी शिक्षक नेता ने अपने संबोधन में बताया कि पुरानी पेंशन बहाली आगामी पीढ़ी के लिए एक वरदान है तथा तरुण भोला ने सभी कर्मचारियों को नई पेंशन प्रणाली में आज तक हुए संसोधन से कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रतिशत व सरकार के प्रतिशत के विषय में जानकारी दी और पुरानी पेंशन ही अंतिम विकल्प है । कर्मचारी नेता धर्मेंद्र धवलहार ने बताया कि माननीय योगी जी ने अपनी सरकार में कर्मचारी व शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की जो सुविधा दी है उसके लिए सभी आभार व्यक्त करते हैं।माननीय विधायक देवेंद्र नीम ने कहा कि 2017 से वर्तमान तक सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के साथ-साथ कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए किए जा रहे प्रयास को मै माननीय योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के सम्मुख भी रखकर सफाई कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करूंगा उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में समस्त उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर है तथा सभी कर्मचारी शिक्षक सरकार की योजनाओं को समाज में प्रसारित करते हुए अपना दाईत्व समझकर कार्य करे समस्त कर्मचारी व शिक्षक जो आज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं उन सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए माननीय विधायक ने कहा कि मेरे घर पर सभी कर्मचारियों का समस्याओं को लेकर आगमन के लिए में हमेशा तैयार हूं ,परंतु समस्याएं अपने कर्तव्य और निष्ठा के अनुरूप होनी चाहिए।मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने जनपद के सभी सफाई कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा संगठन कर्मचारियों के लिए सदैव संघर्ष करता रहा है ,संघर्ष करता रहेगा अंत में जिला अध्यक्ष कर्म सिंह ने समस्त अतिथियां का एवं उपस्थित कर्मचारियों का इतनी गर्मी में पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि सदैव कर्मचारियों की समस्याओं के लिए मैं और मेरा संगठन खड़ा रहेगा और संगठन हमेशा सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिले में चल रहे किसी भी कार्यक्रम में सहयोग करेगा ।आज के इस कार्यक्रम में प्रताप सैनी, अनिल कुमार, विनोद कुमार, हंसराज, चौधरी सुंदरलाल, भूपेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, रीना, गीता, ऊषा, सीमा, शशि कश्यप, पदम सिंह, मुकुट बिहारी, कुलदीप सिंह, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार, संजीव कुमार राजू नकुड , बोधराज आदि सहित सैकड़ो महिलाओ के साथ शिक्षको व् कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया ।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़