सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास आज एक महिला और एक पुरुष की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई – प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने कथित रूप से ट्रेन के आगे छलांग लगाई – सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया-पुलिस मृतकों की पहचान कराने के साथ-साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है- फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है- मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़