जहां मल्लावां थाना क्षेत्र के भगवंतनगर मोहल्ले में एक युवक दो मासूम बच्चों के साथ 120 फीट ऊंचे
मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
युवक का आरोप है कि पुलिस और उसके रिश्तेदार उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया और नीचे जाल व गद्दे मंगाकर राहत-बचाव की तैयारियां तेज़ कर दीं।
घंटों चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बच्चों समेत सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
हरदोई/ रिपोर्टर,
प्रवीण कुमार