बरेली आंवला उत्तर प्रदेश पुलिस की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बरेली यूनिट को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ की टीम ने थाना शाही पुलिस और सर्विलांस टीम के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.30 करोड़ रुपये कीमत का अवैध प्रिकर्सर केमिकल बरामद करते हुए चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में केमिकल, दो गाड़ियां और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान जोगेश उर्फ पिंकू (निवासी अमरोहा), वासिद (निवासी बदायूं), तेजपाल सिंह (निवासी अमरोहा) और अरुण कुमार (निवासी अमरोहा) के रूप में हुई है।
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त जोगेश ने खुलासा किया कि वे चारों मेवात (हरियाणा) के एक व्यक्ति से ‘एसिटिक एनहाइड्राइड’ केमिकल लेकर आ रहे थे। इसे पिकअप गाड़ी में लोड कर बदायूं में एक अन्य व्यक्ति को सौंपा जाना था, जहां से इसे पश्चिम बंगाल की किसी बड़ी ड्रग्स पार्टी को सप्लाई करने की योजना थी। इस अवैध सप्लाई से मिलने वाले मोटे मुनाफे को वे आपस में बांटने वाले थे।
एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर दिनांक 18 जुलाई 2026 को थाना शाही क्षेत्र के ग्राम जुनहाई बिजलीघर के सामने घेराबंदी की। टीम ने मौके से क्विड कार और पिकअप गाड़ी समेत चारों तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया।
बरामदगी का विवरण:
केमिकल:** 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड प्रिकर्सर केमिकल (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये)
वाहन02 अदद (एक क्विड कार और एक पिकअप गाड़ी)
05 मोबाइल फोन और 1,080 रुपये नगद थाना शाही (बरेली) में मु0अ0सं0 241/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/9(a)/25(a)/60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है और आगे की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।
इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में एएनटीएफ बरेली के प्रभारी उ.नि. विकास यादव, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, अंकित यादव, कुश कुमार, रसविन्द्र चौधरी, विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल छाया शामिल रहीं। इसके साथ ही थाना शाही के उ.नि. देवेन्द्र सिंह व हे.का. देवेन्द्र कुमार और एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ के मुख्य आरक्षी अजय कुमार की सर्विलांस टीम का विशेष सहयोग रहा।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला बरेली