झांसी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “क्षय रोग मुक्त भारत अभियान” से प्रेरित होकर बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा ने ओम शांति नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 5 क्षय रोगियों को गोद लिया। इस दौरान उन्होंने रोगियों को पोषण पोटली भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।विधायक राजीव सिंह परीछा ने कहा कि क्षय रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने गोद लिए गए सभी मरीजों के समुचित उपचार एवं पौष्टिक आहार के लिए प्रति माह ₹6,000 की आर्थिक सहायता सुनिश्चित कराई, ताकि उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षय रोग के प्रति जागरूक रहें, समय पर जांच कराएं और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi