सहारनपुर छुटमलपुर थाना मिली जानकारी के अनुसार ओम सिंह पुत्र हुकूम सिंह अपने ट्रक जिसका नंबर UP12AT 2525 को यूनियन बैंक के सामने खड़ा कर रोज की भाती अपने घर चला गया था जैसे ही उसने धुलाई कराने के लिए लेकर जाना चाहा तो देखा ट्रक का सीसा निकला हुआ हैं जैसे ही ओम सिंह ने अंदर देखा तो ट्रक से बैटरी चोरो दुवारा चोरी कर ली गई हैं जिसकी सुचना 112 को दी गई. यह चोरी क्षेत्र में कोई पहली घटना नहीं हैं पूर्व में हुई हुई चोरियो का पुलिस आज तक खुलासा तक नहीं कर पा रही और चोर दूसरी घटना को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस की रात्री गस्त पर सवालिया निशाना खड़ा करती हैं बैंक बने होने के कारण यहाँ पर रात्री में पुलिस का पहरा रहते हैं उसके बाद भी अगर चोर पुलिस के नाक के नीचे से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं इन घटनाओ को देखते हुए लगता हैं या तो पुलिस चोरो को पकड़ने मे नाकाम साबित हो रही हैं या चोर पुलिस से एक कदम आगे हैं अब देखना हैं क्या हो पाएगा इस चोरी का खुलासा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़