सहारनपुर/गंगोह: मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बुढ्ढाखेडा जाने वाले रास्ते पर आम के बाग के पास से एक शातिर नशा तस्कर को धर दबोचा।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अदनान (पुत्र फुरकान, निवासी मोहल्ला सैय्यदान, कस्बा व थाना गंगोह, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,00,000 रुपये है।मामले में थाना गंगोह पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट (मु.अ.सं. 352/26) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आज़ाद सिंह, और हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, शामिल रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़