आज श्री अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के संस्थापक (धनपुरी) गौ राम दुबे एवं संस्थापक (शहडोल) गौ गौरव मिश्रा ने संस्थान के साथियों के साथ शहडोल के अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह जी से सौजन्य भेंट कर बुढ़ार के पंचवटी रोड पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना, जिसमें 9 गौ माताएँ दुर्घटना का शिकार हुईं, 7 गौ माताओं की मृत्यु हो गई तथा 2 गौ माताएँ गंभीर रूप से घायल हुईं, के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों गौ माताओं को तत्काल उपचार एवं बेहतर देखभाल के लिए धनपुरी गौ सेवा संस्थान में शिफ्ट कराया गया, जहाँ उनका उपचार लगातार जारी है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इस हृदयविदारक घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी नियम बनाए जाएँ। साथ ही सड़कों पर विचरण कर रहे गौवंश की सुरक्षा, त्वरित उपचार, रेस्क्यू व्यवस्था, चेतावनी संकेत, रात्रिकालीन निगरानी एवं संबंधित विभागों के समन्वय से स्थायी कार्ययोजना लागू करने का आग्रह किया गया।
अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह जी ने पूरे विषय को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और संवेदना का प्रतीक हैं। आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें कि किसी भी गौ माता की जान सड़क दुर्घटनाओं में न जाए।