किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे हड़पने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़ित और उसके परिवार को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने तथा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को पीड़ित प्रविंदर सिंह चाने ने दुर्ग एसएसपी से शिकायत कर बताया कि प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है और उसकी पत्नी व बच्चों को डरा-धमकाकर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा है। एसएसपी के निर्देश पर मोहन नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।