वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत बीस हजार दो सौ पौधे रोपकर रचा हरित इतिहास
दुद्धी(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को और गति देते हुए ऊर्जविभाग के उच्च प्रबंधन के मंशानुसार शुक्रवार को अनपरा तापीय परियोजना में सीजीएम इं अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डी परियोजना परिसर में तकनीकी भवन के सामने खाली पार्क में सैकड़ों फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख इं अजय कटियार,महाप्रबंधक प्रशासन इं. एसएन मिश्र, महाप्रबंधक (द ताप) इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ब ताप) इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक (अ ताप) इं. डी.के. सिंह, महाप्रबंधक सिविल इं. निशीथ शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधरोपण कर किया जिसमें विभिन्न प्रजाति के कलमी आम जैसे आम्रपाली,मल्लिका,चौसा,थाई बनाना,एप्पल बेर,थाई अमरूद,जामुन,आंवला,बेल,नीबू,बहेड़ा,अशोक के पौधे लगाए गए।
सीजीएम ने पौधारोपण कर रोपे गए पौधों के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध बनाना है तो हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जल संरक्षण और बिजली की बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का भी आह्वान किया।महाप्रबंधक प्रशासन इं. एसएन मिश्र ने बताया कि विशेष अभियान के तहत इस माह वन विभाग के सहयोग से वन भूमि पर 20000 पौधे तथा परियोजना परिसर में जगह जगह कुल लगभग पांच सौ फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया है।उन्होंने कहा कि हरित पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता इं. विमलेंद्र सिंह, इं.चन्द्रविजय, इं राणा प्रताप मल्ल, इं अजय अग्रवाल उप महाप्रबंधक (लेखा) एसपी यादव अधिशासी अभियंता इं आरके सिंह,इं अदालत वर्मा,इं मनोज यादव,इं अशोक कुमार,इं बृजेंद्र सिंह,इं प्रमोद यादव, इं सौदान सिंह लेखाधिकारी अशोक चौधरी,सहायक अभियंता इं राजेश पांडेय,इं अभय कुमार,इं विजय कुमार,इं अजय सिंह,इं वीर प्रताप, इं प्रिंस कुमार, इं अजय मौर्या, इं एसपी सिंह,पंकज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।