नगर निगम महापौर डॉ. अजय सिंह द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री श्री साबिर मलिक जी के माध्यम से वार्ड संख्या-22 में मनसा कालोनी निर्मित होने वाली नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुचारु जल निकासी तथा मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। इस निर्माण कार्य से वार्ड के नागरिकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर , स्थानीय पार्षद सुखबीर वर्मा , समाजसेवी चमन सिंह , चंद्रप्रकाश बंसल जी अल्पसंख्यक मोर्चा मडल अध्यक्ष फिरोज सद्दीकी मंडल उपाध्यक्ष तबरेज मलिक जी पूर्व पार्षद प्रत्याशी फैसल अंसारी युवा भाजपा नेता सादिक मलिक बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए महापौर डॉ. अजय सिंह का आभार व्यक्त किया तथा जिला महामंत्री साबिर मलिक के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनके सक्रिय योगदान की प्रशंसा की।
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़