बस्ती। जनपद बस्ती में शुक्रवार को गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल, रिवाल्वर, पिस्तौल शूटिंग तथा अलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रातः 10 बजे मिनी पुलिस लाइन स्थित अलार्म एफिशिएंसी रेस ग्राउंड में किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी अपनी निशानेबाजी और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और दक्षता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता का समापन 3 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन, बस्ती में होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी होंगे। उद्घाटन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजेश कुमार पटेल सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इंद्रजीत त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ, बस्ती
आईटीएन नेशनल न्यूज़