बस्ती। जनपद बस्ती के पुरानी बस्ती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। घटना से नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कांवड़ यात्रा को पुनः रवाना किया गया। अखिलेश सिंह ने पुलिस प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया।
मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इंद्रजीत त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ, बस्ती
आईटीएन नेशनल न्यूज़