छतरपुर के बकस्वाहा थाने के किशनपुरा मे राशन की पचीँ न बनाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन मे करने पर रोजगार सहित तीन लोगो द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम रोजगार सहायक सहित 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।,मारपीट का बीडीओ सोशल मीडिया मे बायरल हो रहा है ,
जानकारी के अनुसार पंचायत से राशन की पचीँ लेने को लेकर पहले पीड़ित पक्ष और आरोपियों के बीच बहस हुई थी। इसके 2 दिन बाद आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी।,एसपी ने बताया कि इसमें एक व्यक्ति है जिनको कि एक ग्राम रोजगार सहायक और उसके दो साथियों के द्वारा मारपीट की गई है। पूर्व में इसमें ये पता चला है कि कोई कागज जो उनको पंचायत से लेने थे उस संबंध में पहले बहस हुई थी और उसके दो दिवस पश्चात इस व्यक्ति के द्वारा अपने दो साथियों के साथ मिल के मारपीट की गई। इसमें FIR की गई है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नमन नायडू ITN नेशनल NEWS