देश का तेजी से बढ़ता न्यूज नेटवर्क
ताजपुर (लुधियाना): अमित बंसल
भारतीय जनता पार्टी ताजपुर मंडल/सर्कल के अध्यक्ष परवीन चोपड़ा जी के दिशानिर्देशानुसार एससी मोर्चा (SC Morcha) के अध्यक्ष शंकर प्रसाद जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर एससी मोर्चा अध्यक्ष शंकर प्रसाद जी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी का त्याग, अदम्य साहस और देशभक्ति का जज़्बा हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके पदचिह्नों पर चलकर ही देश व समाज की सच्ची सेवा की जा सकती है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह जी के अमर बलिदान को याद किया और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। 