111 पौधों के संकल्प में 50 पौधे पूर्ण:
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के उद्देश्य से एसएफजी जन कल्याण फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक रविवार की भाँति आज भी प्रातः 7:00 बजे वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्था ने वर्ष 2026 में 111 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में आज 7 नए पौधे लगाए गए, जिसके साथ अब तक 50 पौधों का सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कार्य पूरा हो चुका है। संस्था द्वारा लगाए गए संस्था का उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण तक ही नहीं प्रत्येक पौधे की सुरक्षा के लिए बाँस से निर्मित ट्री गार्ड लगाए जाते हैं। साथ ही फाउंडेशन ने इन पौधों की तीन वर्षों तक नियमित सिंचाई, देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया है, ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। आज के इस वृक्षारोपण अभियान में फाउंडेशन के प्रबंधक सुमित कुमार,आय – व्यय निरीक्षक आशीष कुमार, शिवसेना झाँसी मंडल के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, डॉ. जगदीश, विशाल शर्मा, नवीन त्रिपाठी, इंजीनियर अमित चौधरी, मोहम्मद आदिल सहित संस्था के सभी सदस्य एवं अनेक समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक सुमित कुमार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रत्येक रविवार प्रातः 7:00 बजे फाउंडेशन के साथ जुड़कर वृक्षारोपण अभियान में भाग लें। उन्होंने कहा कि जो लोग दूर- दराज़ के क्षेत्रों में रहते हैं, वे भी आर्थिक सहयोग देकर इस जन हित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण करने का भी आग्रह किया, ताकि जीवन के महत्वपूर्ण पलों को प्रकृति के संरक्षण से जोड़ा जा सके। संस्था का उद्देश्य “हमारी पृथ्वी, हमारी जिम्मेदारी — एक कदम हरित क्रांति की ओर।”
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख,ITN news)