*नगर पंचायत में ताबड़तोड़ चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, थमाई गईं नोटिस*
*इंडियन टीवी न्यूज़ से हरदोई ब्यूरो चीफ रफीक अहमद एवं ममता वर्मा की विशेष रिपोर्ट*

(हरदोई) जिले के नगर पंचायत बेनीगंज में नगर पंचायत ,तहसील प्रशासन व स्थानीय पुलिस प्रशासन अधिकारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों को नोटिस के साथ सख्त हिदायतें भी दी गईं। इसी कड़ी में कई दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए जगह को भी चिन्हित किया गया।यह जानकारी नायब तहसीलदार सण्डीला विनीत कुमार सिंह ने दी।


बताते चलें कि नगर पंचायत बेनीगंज में ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। वहीँ पर अभियान में नायब तहसीलदार संडीला विनीत कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी महेंश प्रताप श्रीवास्तव व कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह व नगर पंचायत टीम द्वारा नगर के बस स्टॉप,संडीला रोड,मेन मार्केट ,छोटा चौराहा तथा कपड़ा मंडी आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया।
साथ ही कई दुकानदारों को नोटिस भी थमाई गईं।इसी कड़ी में कई दुकानदारों के चबूतरे की जगह को चिन्हित कर सख्त हिदायत भी दी गई।इस दौरान दुकानदारों व प्रशासनिक अधिकारियों से छिटपुट झड़पें भी हुई।कुछ ब्यापारियों ने रोष ब्यक्त करते हुए कहा कि दुकान के सामने नाली पर बनी हुई ।
एक फुट की रैंप तोड़ने से क्या अतिक्रमण हट जायेगा? औऱ इतनी ही जगह से रोड़ों का चौड़ीकरण हो जायेगा।अतिक्रमण अभियान में मौके पर प्रसाशनिक अधिकारी पुलिस बल तथा नगर पंचायत कर्मी मुस्तैद रहे।