रिपार्ट:ज़बीर गाज़ी
संभल में बुधवार की शाम एक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई।आलू से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पार करते समय बच्चे को कुचल दिया।हादसे के बाद बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।यह हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 बजे संभल के थाना असमोली क्षेत्र में संभल-जोया मार्ग पर हुआ।मृतक बच्चे की पहचान असमोली स्थित देसी सराब की हट्टी के पास निवासी नूर हसन के 3 वर्षीय बेटे अरहान के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,अरहान सड़क पार कर अपने घर की गली में जा रहा था,तभी आलू की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया।हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।हालांकि,पहिए के नीचे दबने से बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।सूचना मिलते ही अरहान के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को घर ले गए।उधर, थाना असमोली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।करीब 40 मिनट तक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और स्थानीय लोगों के बीच बहस होती रही,जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।चालक की पहचान खानपुर बंद गांव निवासी नेमीशरण के रूप में हुई है।इकलौते बेटे अरहान की मौत से मां राबिया और बड़ी बहन माहीनूर(6वर्षीय) का रो-रोकर बुरा हाल है।अरहान के पिता कबाड़ बीनकर मजदूरी करता हैं और इसी से परिवार का पालन-पोषण करत था।थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत हुई है।पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।