अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश:
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्या की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की मौके पर जांच कर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समय बद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजस्व, विकास, विद्युत, पुलिस, नगर निकाय सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जांच करें और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख,ITN news)