ललितपुर ब्यूरो
रामजी तिवारी मड़ावरा
ललितपुर। अखंड ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिला पंचायत सदस्य पं. लीलाधर दुबे (कुल्लू महाराज) पर दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी व षड्यंत्रकारी बताते हुए निष्पक्ष जाँच कराने और जिले का सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने और जातीय वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसी साजिश के तहत पं. लीलाधर दुबे व ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की नीयत से थाना जखौरा में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पूर्व में भी ग्राम चिगलौआ के पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. राजाराम गोस्वामी पर इसी प्रकार के मनगढ़ंत आरोप लगाए गए थे, जिससे दुःखी होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया था। समाज में ऐसे फर्जी मुकदमों को लेकर गहरा आक्रोश है ।
संगठन ने स्पष्ट किया कि अखंड ब्राह्मण महासभा सभी जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि:
01. थाना जखौरा में दर्ज मुकदमे की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
02. फर्जी मुकदमे दर्ज कराने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले साजिशकर्ताओं पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए।
इस दौरान मौसम नायक, दीपक नायक, शानू पाठक, ऋतु शर्मा,राहुल शुक्ला ,प्रमोद कांकर, गोपाल दुबे, नीरज गगेले, सौरभ दुबे, सुनील विदुआ, अजित नायक, सौरभ कौशिक, मोनू तिवारी राहुल तिवारी,संजू पटेरिया सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।