बारीपदा, 19 अगस्त 2026: बारीपदा की अग्रणी महिला सामाजिक संस्था मां तुलसी फाउंडेशन का द्वितीय वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की संस्थापक रंजिता दलाई ने संस्था द्वारा वर्षभर किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही, इन कार्यों में सहयोग करने वाली सभी सदस्यों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।वार्षिकोत्सव के अवसर पर फाउंडेशन की ओर से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिला मुख्य चिकित्सालय की अधीक्षिका रीतांजलि बेहरा एवं ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. सौम्यरंजन नायक ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर समाजसेवी एवं नियमित रक्तदाता डॉ. नीरोज कुमार पोथाल और सोमनाथ सिंह, तथा पत्रकार हिमांशु प्रहराज एवं शिव प्रसाद नंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।शिविर में कुल 16 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। बंदिता साहू, शुचिस्मिता मिश्रा और दीपक कुमार बारिक ने शिविर के संचालन में सहयोग किया। फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।