पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय, ललित भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने की इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने संचार व्यवस्था को मजबूत करने और पंचायती राज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान वरिष्ठ नेता टेकनाथ पाठक प्रो. अनिल झा अकील अंजुम समेत कई कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी
ईश्वर कुमार झा संवाददाता | इंडियन टीवी न्यूज़