*एनसीआईबी अधिकारी श्री सुराणा ने साइबर क्राईम अवेयरनेस सेमिनार को संबोधित, एनसीसी कैडेट्स को किया गाइड*
आशीष चावड़ा,जिला ब्यूरो चीफ,मंदसौर

मंदसौर। 21 एम. पी. एनसीसी बटालियन द्वारा रतलाम जिले के सेलाना मे चलाए जा रहै। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मे दिनांक 2 जून 2022 को मंदसौर के राष्ट्रीय अपराध जाँच ब्यूरो के जिलाधिकारी राजेश सुराणा द्वारा देश में तेजी से बढ़तें साइबर अपराध एवं ठगी से कैसे करें खुद का बचाव के सम्बन्ध में एनसीआईबी मध्यप्रदेश ईकाई द्वारा चलाए जा रहे अभियान साइबर क्राईम अवेयरनेस सेमिनार के तहत 21 एम.पी. एन.सी.सी. बटालियन के विभिन्न कालेज एवं स्कूल से शिविर मे भाग लेने आए 500 से अधिक कैडेट्स एवं सेना के जवानों को साइबर अपराध से होने वाली ठगी एवं बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

केम्प का आयोजन एकलव्य माडल रेसिडेंशियल स्कूल सेलाना मे 21 एनसीसी बटालियन द्वारा किया गया। केम्प में रतलाम, मंदसौर, जावरा, अलीराजपुर, कुक्षी, नागदा ज., बदनावर, झाबुआ, धार, नीमच, मनावर आदि जगहों से आए एनसीसी आफिसर्स एवं सिनियर एंव जूनियर विंग के लगभग 500 छात्र केडेट्स जिसमे गल्र्स केडेट भी शामिल है ने भाग लिया।
उपरोक्त केम्प मे एनसीसी केडेट्स को ड्रिल, कवायद, फायरिंग, फिल्डक्राफ्ट, मेप रिडिंग, सिविल डिफेंस, बेटलक्राफ्र्ट, आदि विषयों का प्रशिक्षण सेन्य अधिकारियों एवं जवानों द्वारा दिया जा रहा है।
इस आयोजन में मंदसौर जिलाधिकारी एनसीआईबी राजेश सुराणा के साथ एनसीसी के स्टेट डायरेक्टर आर. ए. निहोरे एवं इंदौर जिलाधिकारी अमित संत ने भी केम्प मे सहभागिता की।
जिसमे आर. ए. निहोरे द्वारा एनसीआईबी के संगठन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी सेन्य अधिकारियों एवं छात्र केडेट्स को दी गई एवं एनसीआईबी अधिकारी अमित संत द्वारा केडेट्स को सायबर क्राईम एवं नशामुक्ति के संबंध मे जानकारी दी गई। एनसीआईबी स्टेट डायरेक्टर द्वारा केम्प कमांडेंट कर्नल एचपीएस अहलावत का अभिनंदन अंगवस्त्र एवं मोमेंटम दे कर किया गया एवं साथ ही अन्य सेन्य अधिकारियों का भी सम्मान एनसीआईबी द्वारा किया गया।
एनसीआईबी म.प्र. के द्वारा चलाए जा रहै सायबर क्राईम अवेयरनेस अभियान की केम्प कमांडेंट कर्नल एचपीएस अहलावत एवं केम्प इंचार्ज सुबेदार मेजर जयपाल सिंह द्वारा प्रशंसा की गई साथ ही उन्होंने एनसीआईबी जिलाधिकारी राजेश सुराणा से आगे भी इस प्रकार की सेमिनार के आयोजन करने का निवेदन किया इस पर श्री सुराणा द्वारा सेमिनार के लिए स्वीकृती दी गई।
केम्प कोआर्डिनेटर केप्टन श्री पुरावत द्वारा मंच का संचालन एवं व्यवस्था का शानदार प्रबंधन किया गया। अंत मे केप्टन श्री पुरावत द्वारा टीम एनसीआईबी का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।