राहुल गांधी के धरने के समर्थन में बैतूल में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिलबहार चौक पर दिया धरना
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे जेन-जी छात्रों पर कथित पैलेट गन चलाए जाने के मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बैतूल में भी प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैतूल गंज स्थित दिलबहार चौक पर धरना देकर राहुल गांधी के समर्थन में आवाज उठाई। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए निलय विनोद डागा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और न्याय की मांग करने वाले युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि प्रदर्शनकारी छात्र के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीड़ित छात्र को लेकर पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर मजबूती से खड़ी है। डागा ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
धरने में प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला प्रभारी सुनील उइके, बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा, घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी हर्षवर्धन बघेल, भैंसदेही के पूर्व विधायक धरमूसिंग सिरसाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेंद्राम, प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर, विजय पारधी, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, इस्माइल नब्बू खान, संजय मावस्कर, तिरूपति ऐरलू, अशोक राठौर, संतोष साहू, सुरेंद्रसिंग राजपूत, मोनू बडोनिया, सुभाष राठौर, यतिंद्र सोनी, राजा साहू, अकरम खान पुरुषोत्तम तिवारी, किशोर सिंह परिहार, अभय वर्मा, प्रशांत राजपूत, राकेश गंगारे, निलेश पवार, दिनेश आजाद, प्रणय पटेल, हैबत साकरे, अशोक अडलक, यशवंत कनाठे, नरेश मोहरे, हिरालाल सोनारे, नितिन गाडरे, राहुल उइके, गुलाबसिंग ठाकुर, मुकेश यादव, सोनू राठौर, मनोज आहुजा, मनोज आर्य, मनोज यादव, राहुल पटेल, अनुराग मिश्रा, ललित शर्मा, प्रितेश गंगारे, राजकुमार चौबे, गणेश भरतपुरे, प्रविण आर्य, राहुल इवने, करण राजपूत, आबिद खान, मनोज मालवे, पुष्पा मर्सकोले, प्रेरणा शर्मा, मनोज देशमुख, किशोर चौहान, दिलीप यादव, तोप पटेल, भूपेंद्र आर्य, डॉ. सुभाष आठनेरे, अमन खान, सोहेब विंदयानी और सोनू जैसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।