दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)स्थानीय पुलिस प्रशासनिक हलके से बड़ी खबर सामने आ रही है। कस्बे व क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दुद्धी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण राबर्ट्सगंज कर दिया गया है। वहीं उनकी जगह विश्वनाथ प्रताप सिंह को दुद्धी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। विश्वनाथ प्रताप सिंह इससे पूर्व जौनपुर जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुद्धी कोतवाली में तैनात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर राबर्ट्सगंज थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
एसपी अभिषेक वर्मा के इस आदेश के बाद दुद्धी पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।