सुजालपुर बिलाल खान की रिपोर्ट
शुजालपुर बिना वैध डिग्री क्लिनिक चलाकर युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले आरोपी ताहिर हुसैन के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एविल इंजेक्शन में स्मैक मिलाकर बेचने जैसी गंभीर गतिविधियों में लिप्त था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निनुरपुरा (शुजालपुर सिटी) निवासी ताहिर हुसैन 24 पिता रियाज खां बिना किसी वैध डिग्री और स्वास्थ्य विभाग CMHO की अनुमति के क्लिनिक का संचालन कर रहा था। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर युवाओं को एविल और स्मैक का नशा सप्लाई करता था, जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के संक्रमण और जनस्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था।
एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने की रासुका की कार्रवाई
आरोपी की आपराधिक और समाज विरोधी गतिविधियों को लोक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा मानते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर प्रियंका शुक्ला के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी ने आरोपी के खिलाफ रासुका का वारंट जारी किया था।
विशेष टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
रासुका की कार्रवाई के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। एसपी प्रियंका शुक्ला एएसपी घनश्याम मालवीय और एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इनिम टोप्पो के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने शुजालपुर, भोपाल, इंदौर सहित कई ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 अगस्त को आरोपी ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया
सराहनीय कार्य
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी इनिम टोप्पो, प्रधान आरक्षक योगेन्द्रसिंह गुर्जर, निहालसिंह छायल, आरक्षक रामेश्वर, राहुल, रामबाबू, योगेन्द्रसिंह, सतीश, मनीष, मनोज, सोहन, महिला आरक्षक संध्या, रीना तथा साइबर सेल के रोहित बिलावलिया, अनिल सक्सेना व राजेश दांगी की मुख्य भूमिका रही।