शहजाद आलम, जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर ITN NATIONAL
सिद्धार्थनगर। पिपरा रामलाल में मस्जिद और मदरसे के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले को लेकर AIMIM की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने संबंधित लोगों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और कानूनी पहलुओं पर अधिवक्ताओं के साथ चर्चा की।AIMIM नेता मुहम्मद सलमान और प्रदेश सचिव अरबाब फारूकी के नेतृत्व में जिले की टीम तथा अधिवक्ताओं ने पिपरा रामलाल पहुंचकर ध्वस्तीकरण से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित जिम्मेदार लोगों से बातचीत की और मामले से जुड़े दस्तावेजों एवं कानूनी पक्षों के बारे में जानकारी प्राप्त की।इस दौरान टीम की ओर से पीड़ित पक्ष को हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। नेताओं ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी कानूनी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।AIMIM नेताओं के अनुसार, मामले में यदि आवश्यक हुआ तो पीड़ित पक्ष की ओर से कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। टीम ने कहा कि संबंधित लोगों को न्याय दिलाने के लिए उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर अधिवक्ताओं से राय ली जा रही है।मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत के दौरान टीम ने घटना से संबंधित तथ्यों की जानकारी भी जुटाई। नेताओं ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जानकारी जुटाने के बाद ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर पीड़ित पक्ष को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।