बारीपदा, 24/08/2026: मयूरभंज जिले के बारीपदा स्थित पीएम श्री एम.के.सी. विद्यालय में टाटा स्टील की ओर से अंतरिक्ष विज्ञान पर क्विज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन पठानी सामंत प्लेनेटेरियम के सहयोग से टाटा स्टील एस्ट्रोनॉमी ‘याट्स’ के 20वें संस्करण के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा ग्रह-नक्षत्रों से संबंधित विषयों पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 70 विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता और 64 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और ज्ञान को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गगनयान सहित अंतरिक्ष अभियानों और विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल करने का अवसर मिलेगा। टाटा स्टील की ओर से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जा सकता है। कक्षा 6वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।कार्यक्रम में पीएम श्री एम.के.सी. विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बासंती टुडू, शिक्षक शांतनु दास तथा याट्स के जिला संयोजक आशीष कुमार महांता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्रेज सुपरवाइजरों ने भी सहयोग किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।