दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह)कस्बे के शिवाजी तालाब परिसर में मंगलवार से सप्ताहव्यापी श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन कलश धारण किए मातृ शक्तियों और श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। रिमझिम बारिश के बीच निकली यह यात्रा भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आई।
वृंदावन धाम से पधारे कथा प्रवक्ता पंडित कुंजबिहारी शुक्ल जी महाराज के सानिध्य और पूर्व विधायक हरिराम चेरो की मुख्य यजमान में कलश यात्रा की शुरुआत शिवाजी तालाब से हुई। श्रद्धालुओं ने शिवानी तालाब से जल भरकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद श्री राधा कृष्ण मंदिर, मां काली मंदिर, प्राचीन शिवाला मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर और श्री पंचदेव मंदिर पहुंची, जहां मुख्य अतिथियों एवं मातृ शक्तियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया ।
आयोजकों ने बताया कि 26 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक पंडित कुंजबिहारी जी महाराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की संगीतमय कथा का रसपान कराएंगे। कथा के सफल समापन के बाद 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि जायसवाल, मुख्य संरक्षक गणेश लाल सोनी, संरक्षकगण प्रेमचंद आढ़ती, चंद्रिका प्रसाद, शिवनाथ एडवोकेट,नरेश गुप्ता,कंचन सोनी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरि,जितेन्द्र चन्द्रवंशी, अनिल कुमार,सुमित सोनी, संदीप गुप्ता, अविनाश वाह वाह, मनीष जायसवाल, सोनू जायसवाल, रुद्र शंकर तिवारी, प्रियांशु अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।