बारीपदा, 30 अगस्त: बारीपदा ब्लॉक अंतर्गत बांकीशोल क्लस्टर के कैनफुलिया सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय भाषाविषयक कार्यक्रम ‘उड़ान-3’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बारीपदा की गोष्ठी शिक्षा अधिकारी सुश्री अनुजा माधुरी दास ने किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों के बीच बुनियादी भाषा ज्ञान के विकास में शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में अतिरिक्त गोष्ठी शिक्षा अधिकारी तपस्विनी दास और सुकुमार राउत उपस्थित रहे। ब्लॉक के 13 क्लस्टरों से पहली से तीसरी कक्षा तक के 13 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।वाद-विवाद प्रतियोगिता में शरत चंद्र विद्यापीठ के सम्राट सेनापति ने प्रथम, बड़बिला सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिवान्या सिंह ने द्वितीय तथा स्वरूपबिला उच्च प्राथमिक विद्यालय के ललित कुमार पात्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में राजाबासा उच्च प्राथमिक विद्यालय के संजय हेम्ब्रम प्रथम, एम.टी.के. उच्च प्राथमिक विद्यालय के रुद्र कुमार पात्र द्वितीय तथा राधारानी दयाभाई उच्च प्राथमिक विद्यालय की अप्रिन कादरी तृतीय रहीं।वहीं शब्द भंडार एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में बेतना आश्रम स्कूल की अहलया सोरेन ने प्रथम, स्नेहलता महांत ने द्वितीय तथा बड़बिला उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिवान्या सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित क्लस्टर के सीआरसीसी राजकिशोर सेठी सहित सीआरसीसी सुशील कुमार पंडा, धनपति मिश्र, धनंजय साहू, भवानी कुमार सिंह, कनकलता माझी, अजय साहू और पूजारानी पंडा तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विद्यालय के प्रधान शिक्षक तथागत बारिक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।