जिले के शाहनगर ब्लॉक की पाशी पंचायत अंतर्गत खर्रा गांव में ग्रामीण बदहाल सड़क से परेशान हैं। बारिश के बाद गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वाहन तो दूर, पैदल निकलने में भी ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की हालत जर्जर है, कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। अपनी अनसुनी गुहार को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने अनोखा तरीका अपनाया और कीचड़ से भरी सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश